छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग हादसा : मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हुई

Last Updated 17 Nov 2023 06:00:27 PM IST

नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लॉक के छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया था। जिसमें मरने वालों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है


नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लॉक के छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया था। जिसमें मरने वालों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है।

हादसे की सूचना पर जिला प्रशासन घटनास्थल पर पहुंचा और राहत बचाव कार्य शुरू किया। इस दर्दनाक हादसे में अब तक कुल 9 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें से 6 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोगों ने ओखलकांडा अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। इसके अलावा 2 गंभीर रूप से घायलों को हल्द्वानी रेफर किया गया है। जिसमें से टैक्सी चालक ने धारी के पास दम तोड़ दिया। वहीं, एक व्यक्ति का ओखलकांडा में इलाज चल रहा है।

हादसे में मृतकों का घटनास्थल पर ही पोस्टमार्टम किया जायेगा। इसके लिए नैनीताल सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी ने एक टीम घटनास्थल पर भेजी है। बताया जा रहा है कि बाइक और टैक्सी वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसके बाद बाइक और वाहन दोनों 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरे।

मृतकों में धनी देवी, तुलसी प्रसाद, रमा देवी, तरूण पनेरू, देवीदत्त, नरा पनेरू शामिल हैं। सभी एक ही परिवार/बिरादरी के बताए गए हैं, जो कि ग्राम डालकन्या के रहने वाले हैं। इसके अलावा दो सगे भाई जो बाइक पर सवार थे उनकी भी ओखलकांडा अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। जिसमें शिवराज सिंह और नवीन सिंह शामिल हैं।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment