Kedarnath Temple के पीछे चौराबाड़ी की ओर टूटा ग्लेशियर
Last Updated 03 Sep 2023 01:39:45 PM IST
केदारनाथ धाम में रविवार सुबह 7:25 बजे के करीब केदारनाथ मंदिर के पीछे सुमेरु पर्वत श्रृंखला के नीचे चौराबाड़ी की ओर पर्वत श्रृंखलाओं के बीच ग्लेशियर टूटकर नीचे गिरता नजर आया।
![]() केदारनाथ मंदिर के पीछे चौराबाड़ी की ओर टूटा ग्लेशियर |
स्थानीय लोगों ने बताया कि पर्वत श्रृंखलाओं में एक बर्फ का उबाल सा आ गया।
इस घटना के बाद सभी लोग सुरक्षित हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस प्रकार की घटनाएं हिमालय में पूर्व में भी कई बार होती रही हैं।
| Tweet![]() |