सुरक्षा के मद्देनजर अब रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक बंद रहेगा गंगोत्री हाईवे

Last Updated 18 Aug 2022 05:03:31 PM IST

चिन्यालीसौड़ के पास धरासू बैंड पर भूस्खलन के चलते यमुनोत्री हाईवे बंद चल रहा है। ऐसे में हाईवे से मलबा हटाने के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर गंगोत्री हाईवे से गुजरने वाले ट्रैफिक को भी समयाअंतराल पर रोका जा रहा है। वहीं, आज रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक हाईवे बंद रहेगा।


दरअसल, धरासू बैंड के पास पहाड़ी से भारी भूस्खलन के कारण यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बंद पड़ा हुआ है। जिस कारण यमुनोत्री नेशनल हाईवे के नीचे से गुजर रहा गंगोत्री नेशनल हाईवे भी बंद हो रहा है। हालांकि, गंगोत्री हाईवे को यातायात के लिए सुचारू कर दिया गया है। लेकिन यमुनोत्री नेशनल हाइवे पर भारी बोल्डर और मलबा होने के कारण बाधित है।

गुरुवार को एडीएम तीर्थपाल सिंह ने भूस्खलन क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। साथ कार्यदायी संस्थाओं को तेजी के साथ मलबा हटाने के निर्देश दिए। एडीएम ने कहा कि यमुनोत्री नेशनल हाईवे से मलबा हटाने के दौरान सुरक्षा के ²ष्टिगत गंगोत्री नेशनल हाईवे से गुजरने वाले ट्रैफिक को दो-दो घंटे के लिए रोका जाएगा। इसके लिए वाहनों को होटल ढाबों के नजदीक डुंडा, चिन्यालीसौड़ में रोका जाएगा।

उत्तरकाशी एडीएम तीर्थपाल सिंह ने यातायात व्यवस्था को सु²ढ़ बनाने के निर्देश पुलिस को दिए हैं। साथ ही सुरक्षा के ²ष्टिगत 24 घंटे भूस्खलन क्षेत्र में वॉचर्स तैनात करने को कहा है। वहीं, गंगोत्री हाईवे रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक आवाजाही के लिए बंद रहेगा। मलबा हटाने के दौरान गंगोत्री नेशनल हाईवे को निम्न समय सारणी के अनुसार बंद एवं यातायात के लिए सुचारू रहेगा।

आज गंगोत्री हाईवे इस समय रहेगा बंद:

1 से 3 बजे तक मार्ग बंद रहेगा। शाम 3 से 4 तक मार्ग यातयात के लिए खोल दिया जाएगा।

4 से 6 बजे तक मार्ग बंद रहेगा। 6 से 7 तक मार्ग यातयात के लिए खोला जाएगा।

7 से 9 बजे तक मार्ग को बंद कर दिया जाएगा। 9 से 10 तक मार्ग यातयात हेतु सुचारू किया जाएगा।
 

आईएएनएस
उत्तरकाशी


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment