सलमान खान की हत्या की साजिश रचने वाला पौड़ी से गिरफ्तार
बॉलीवुड स्टार सलमान खान की हत्या की साजिश रचने के आरोपित को फरीदाबाद (हरियाणा) पुलिस ने पौड़ी के पातल गांव से गिरफ्तार किया है। आरोपित यहां अपने दोस्त के साथ उसके घर आया हुआ था।
![]() सलमान खान की हत्या की साजिश रचने वाला पौड़ी से गिरफ्तार |
बॉलीवुड स्टार सलमान खान की हत्या की साजिश रचने के आरोपित राहुल उर्फ सांगा को फरीदाबाद (हरियाणा) पुलिस ने शहर से करीब 12 किमी. दूर पातल गांव से बीती 15 अगस्त को गिरफ्तार किया था।
गिरफ्तारी के बाद हरियाणा पुलिस की ओर से मीडिया को जानकारी दिये जाने के बाद स्थानीय प्रशासन को इस बात की जानकारी मिली। बताया जा रहा है कि राहुल अपने किसी दोस्त के साथ यहां आया था।
राहुल उर्फ सांगा पातल गांव में जिसके घर में रह रहा था, वह राहुल के दोस्त का दोस्त था और उसे भी मालूम नहीं था कि राहुल उर्फ सांगा हरियाणा का वांछित अपराधी है। उसे सिर्फ इतना बताया गया था कि राहुल पहाड़ घूमने आया है।
स्थानीय पुलिस व राजस्व विभाग को फरीदाबाद पुलिस के पौड़ी पहुंचने व राहुल को गिरफ्तार कर ले जाने की भनक तक नहीं लगी। बुधवार को मीडिया में खबर प्रकाशित होने पर हरकत में आई पुलिस ने इस संबंध में जानकारी जुटाई। एसडीएम सदर श्याम सिंह राणा ने कहा कि मामले में जानकारी जुटाई जा रही है।
| Tweet![]() |