यमुनोत्री दर्शन को जा रहीं तीन महिला श्रद्धालुओं की मौत

Last Updated 08 May 2017 02:41:31 PM IST

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में उच्च हिमालयी क्षेत्र में 10,804 फुट की ऊंचाई पर स्थित यमुनोत्री मंदिर के दर्शन करने जा रहीं तीन महिला श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गयी.


(फाइल फोटो)

बड़कोट के पुलिस थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि कल हुई इन तीनों घटनाओं में एक महिला यात्री की मौत पहाड़ी से गिरे एक बड़े पत्थर की चपेट में आने से हुई तथा अन्य दो की मृत्यु दिल का दौरा पड़ने से हुई.
  
महाराष्ट्र की श्रद्धालु वसुन्धरा जानकीचट्टी और यमुनोत्री के बीच में पहाड़ी से गिरे एक बड़े पत्थर की चपेट में आ गयीं और उन्होंने वहीं दम तोड़ दिया. गुजरात के सूरत की रहने वाली कमल बाई और राजस्थान की रहने वाली मोहन कंवर की यमुनोत्री पैदल जाते समय रास्ते में अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों शव परिजनों को सौंप दिये गये हैं.
  
 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने तीनों महिला यात्रियों के निधन पर शोक व्यक्त किया है और उनकी आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईर से प्रार्थना की है.


 

भाषा


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment