फर्जी आईएएस अधिकारी गिरफ्तार
देहरादून पुलिस ने एक फर्जी आईएएस अधिकारी को गिरफ्तार किया है।
![]() |
जो अपने पद का झूठा रौब दिखाकर एक एनजीओ से चार लाख रूपए ठगने की फिराक में था। करन सिंह नाम के आरोपी ने कहा कि उसकी केन्द्रीय कृषि मंत्रालय में अच्छी-खासी पैठ है जिसके बल पर वो संस्था का दो करोड़ का प्रोजेक्ट पास करा सकता है।
देहरादून के कोतवाली में सलाखों के पीछे अपराधी ने सोचा था कि हर बर की तरह इस बार उसका प्लान सफल होगा और वो 4 लाख रूपए आराम से डकार लेगा। लेकिन इस बार प्लान फ्लाप ही नहीं सुपर फ्लॉप हो गया। रायबरेली का रहने वाला करन सिंह नाम का ये व्यक्ति अपने आप को आईएएस बताता था और इसी बूते इसने एक गैर सरकारी संगठन को केन्द्रीय कृषि मंत्रालय से 2 करोड़ का प्रोजेक्ट पास कराने का वादा किया और इसकी एवज में मांगे 4 लाख रूपए। लेकिन संस्था की संचालिका को दाल में कुछ काला लगा और करन सिंह की दाल नहीं गल पाई।
हांलाकि गिरफ्तार व्यक्ति का कहना है कि वो निर्दोष है और उसे फंसाया जा रहा है।
इस मामले के आलावा पुलिस ये भी जानने की कोशिश कर रही है कि इससे पहले करन सिंह कितने लोगों को अपना शिकार बना चुका है।
Tweet![]() |