UP Election Results: यूपी में हार के बाद अखिलेश का पहला बयान, कहा- दूर हो गया BJP का आधे से ज्यादा भ्रम और छलावा
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणाम घोषित हो चुका है। चुनाव परिणाम के बाद समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है-आधे से ज्यादा भ्रम और छलावा दूर हो गया है।
![]() |
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में हार के बावजूद समाजवादी पार्टी (सपा) की सीटें बढ़ने और मत प्रतिशत में इजाफा होने पर पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने राज्य की जनता का धन्यवाद किया और कहा कि हमने दिखा दिया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सीटों को घटाया जा सकता है।
सपा-गठबंधन के जीते हुए सभी विधायकों को हार्दिक बधाई! सभी नये विधायक जनता की सेवा व सहायता करने की ज़िम्मेदारी शत-प्रतिशत निभाएं!
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 11, 2022
उस हर एक छात्र, बेरोज़गार युवा, शिक्षक, शिक्षामित्र, महिला, पुरानी पेंशन के समर्थक, किसान, मज़दूर और प्रोफेशनल को धन्यवाद जिसने हममें विश्वास जताया।
यादव ने शुक्रवार सुबह ट्वीट किया, ‘‘उत्तर प्रदेश की जनता को हमारी सीटें ढाई गुनी करने और मत प्रतिशत डेढ़ गुना बढ़ाने के लिए हार्दिक धन्यवाद। हमने दिखा दिया है कि भाजपा की सीटों को घटाया जा सकता है। भाजपा की सीटों में यह कमी निरंतर जारी रहेगी। आधा से अधिक भ्रम और छलावा दूर हो गया है बाकी कुछ दिनों में हो जाएगा। जनहित का संघर्ष जीतेगा।’’
उप्र की जनता को हमारी सीटें ढाई गुनी व मत प्रतिशत डेढ़ गुना बढ़ाने के लिए हार्दिक धन्यवाद!
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 11, 2022
हमने दिखा दिया है कि भाजपा की सीटों को घटाया जा सकता है। भाजपा का ये घटाव निरंतर जारी रहेगा।आधे से ज़्यादा भ्रम और छलावा दूर हो गया है बाकी कुछ दिनों में हो जाएगा।
जनहित का संघर्ष जीतेगा!
निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव 2022 में समाजवादी पार्टी ने 111 सीटों, सहयोगी दल राष्ट्रीय लोकदल ने आठ सीटों, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने छह सीटों पर जीत हासिल की है।
भारतीय जनता पार्टी ने 255 सीटों पर जीत हासिल कर राज्य में सत्ता में शानदार वापसी की है। 2017 विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने 47 सीटों पर जीत हासिल की थी।
| Tweet![]() |