बागपत में किशोरी की हत्या कर शव घर में दफनाने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

Last Updated 28 Aug 2025 09:43:05 AM IST

बागपत जिले के छपरौली क्षेत्र में एक घर में घुसकर किशोरी की फावड़े से प्रहार कर हत्या करने के बाद शव को घर में दफनाने की कोशिश की गयी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


बागपत में किशोरी की हत्या कर शव घर में दफनाने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

अपर पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बृहस्पतिवार को बताया कि छपरौली थाना क्षेत्र के बौढ़ा गांव में समून नामक 19 वर्षीय युवक ने 14 साल की लड़की की बुधवार को उसके घर में घुसकर फावड़े से प्रहार करके हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी समून को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की पूछताछ में उसने स्वीकार किया है कि वह लड़की से एकतरफा प्यार करता था।

वह उससे शारीरिक संबंध बनाना चाहता था, लेकिन उसके इनकार करने पर उसने पहले उस पर गैस सिलिंडर से हमला किया और फिर फावड़े से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी।

सिंह ने बताया कि समून जब शव को घर में ही दफना रहा था, तभी लड़की के परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मृत लड़की के परिवार की स्थिति बेहद दयनीय बताई जा रही है।

लड़की के पिता की चार महीने पहले ही मृत्यु हो चुकी थी और मां मजदूरी करके तीन छोटे बच्चों का पालन-पोषण कर रही है।

भाषा
बागपत


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment