Noida Crime News: नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ में एक बदमाश को दबोचा

Last Updated 18 Mar 2024 10:29:48 AM IST

नोएडा की थाना फेस 2 पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।


Noida Crime News

उसके पास से लूट के दो मोबाइल, चोरी की एक बाइक और अवैध असलहा बरामद हुआ। उस पर एनसीआर में आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार देर रात थाना फेस 2 पुलिस भंगेल कट पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नम्बर प्लेट की बाइक पर एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया।

पास आने पर पुलिस ने उसे रुकने का संकेत दिया, लेकिन वह नाले की तरफ भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया। अपने आपको घिरता देख बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इससे बदमाश घायल हो गया। उसकी पहचान आदित्य खारी के रूप में हुई। उसके कब्जे से चोरी की एक बाइक, लूटे गये मोबाइल, एक तंमचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस बरामद किया गया।

आराेपी जिला सहारनपुर का रहने वाला है। उस पर अलग-अलग थानों में 6 मामले दर्ज हैं। पुलिस को कई दिनों से उसकी तलाश थी।

आईएएनएस
उत्तर प्रदेश


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment