जननायक को ‘भारत रत्न’ सामाजिक न्याय आंदोलन की जीत

Last Updated 25 Jan 2024 10:42:27 AM IST

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बुधवार को कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर (Karpoori Thakur) जी को मरणोपरांत ‘भारत रत्न’ (Bharat Ratna) सम्मान सामाजिक न्याय के आंदोलन की जीत है।


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव

यह दर्शाता है कि सामाजिक न्याय व आरक्षण के परंपरागत विरोधियों को भी मन मार कर अब पीडीए के 90 प्रतिशत लोगों की एकजुटता के आगे झुकना पड़ा है।

जननायक कपरूरी ठाकुर की जयंती पर सपा राज्य मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में अखिलेश सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। सभी ने इस मौके पर कर्पूरी ठाकुर को लेकर अपने उद्गार भी व्यक्त किये।

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का पीडीए भी कपरूरी ठाकुर के विचारों से अनुप्रेरित है।

भाजपा जनकल्याण की नहीं सिर्फ चुनाव और सत्ता के लिए सोचती है। समाजवादियों को भाजपा की चालाकी से बचना है।

जनता की  आशा-आकांक्षाओं की पूर्ति पीडीए से ही संभव है। सपा प्रमुख ने कहा कि देश में जाति-वर्ण का भेदभाव पुराना है।

आज भारतीय समाज में छटपटाहट है। बाबा साहब भीमराव आंबेडकर साहब के संविधान की आरक्षण व्यवस्था को भाजपा साजिशन समाप्त करने पर तुली है।

समयलाइव डेस्क
लखनऊ


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment