सहाराश्री का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति, राज्यपाल, मुख्यमंत्री समेत कई राजनेताओं ने जताया शोक

Last Updated 16 Nov 2023 08:57:02 AM IST

सहारा इंडिया परिवार के प्रबंध कार्यकर्ता एवं चेयरमैन सहाराश्री श्री सुब्रत रॉय सहारा के असामायिक निधन पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सपा प्रमुख अखिलेश यादव तथा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित सरकार के मंत्रियों, नौकरशाहों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुये इसे उत्तर प्रदेश और देश की अपूर्णीय क्षति बताया है।


सहाराश्री श्री सुब्रत रॉय सहारा

राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा कि श्री रॉय का निधन भावनात्मक क्षति है, क्योंकि वह अति सफल व्यवसायी के साथ-साथ एक ऐसे अति संवेदनशील विशाल हृदयवाले व्यक्ति थे जिन्होंने अनगिनत लोगों की सहायता की। सीएम योगी ने उनके निधन पर शोक जताते हुये ईर से उन्हें अपने चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की है। ऐसे ही अन्य दलों के नेताओं और नौकरशाहों ने उनके निधन पर शोक जताया है।

उद्योग जगत में बड़ा मुकाम हासिल करने वाले सहाराश्री श्री सुब्रत रॉय सहारा की असामायिक निधन की खबर जैसे ही सामने आयी हर कोई स्तब्ध रह गया।  सुबह से सत्ता के गलियारों से लेकर राजनीतिक दलों के दफ्तरों से सहाराश्री के निधन पर शोक व्यक्त करने का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा।

प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने सहाराश्री के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने उनकी आत्मा को स्वर्गिक शांति की कामना के साथ ईर से उनके शोकाकुल परिजनों को इस दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है। उन्होंने कहा कि सहाराश्री का निधन उत्तर प्रदेश और देश के लिए भावात्मक क्षति हैं क्योंकि वह एक अति सफल व्यवसायी के साथ-साथ एक ऐसे अति संवेदनशील विशाल हृदयवाले व्यक्ति थे जिन्होंने अनगिनत लोगों की सहायता की और उनका सहारा बने।

मध्य प्रदेश चुनावी दौरे पर गये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ट्वीट किया ‘‘ सहारा समूह के प्रमुख श्री सुब्रत रॉय का निधन अत्यंत दु:खद है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दु:ख सहने करने की शक्ति दे।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी व प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने सहारा समूह के प्रमुख सहाराश्री श्री सुब्रत रॉय सहारा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में श्री सिंह ने ईर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य डा. दिनेश शर्मा ने सहाराश्री के असामायिक निधन पर शोक व्यक्त किया है और कहा है कि ईर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सहाराश्री के निधन पर गहरा शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। श्री यादव ने कहा कि सहाराश्री का निधन उत्तर प्रदेश और देश के लिए एक भावात्मक क्षति है। वे एक अति सफल व्यवसायी के साथ-साथ एक अति संवेदनशील विशाल हृदय वाले व्यक्ति भी थे। वे अनिगनत लोगों के लिए सहारा बने।

कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने शोक व्यक्त करने हुये  बाबा श्री काशी विनाथ से प्रार्थना है कि श्री श्री सुब्रत रॉय जी की आत्मा को शांति देकर अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करे, एवं परिवार को इस असहनीय दुख को सहने का साहस प्रदान करे।

 रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने सहाराश्री श्री सुब्रत रॉय सहारा के निधन को अपूर्णनीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि वह एक सफल व्यवसायी होने के साथ-साथ अति संवेदनशील बड़े मन के व्यक्ति थे। वे यारों के यार थे।

समयलाइव डेस्क
लखनऊ


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment