सहारा शहर में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया 'सहाराश्री' का पार्थिव शरीर, अंत्येष्टि आज
सहारा इंडिया परिवार के संस्थापक, प्रणेता, मुख्य अभिभावक और समूह के प्रबंध कार्यकर्ता एवं चेयरमैन माननीय ‘सहाराश्री’ श्री सुब्रत रॉय सहारा का पार्थिव शरीर बुधवार दोपहर मुंबई से विशेष विमान से लखनऊ लाया गया। सहारा शहर में उनके पार्थिव शरीर को लोगों के दर्शनार्थ रखा गया है। सहाराश्री का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार अपराह्न दो बजे बैंकुठ धाम में होगा। सहारा शहर से अंतिम यात्रा 12 बजे पूर्वाह्न निकलेगी।
![]() सहारा इंडिया परिवार के संस्थापक, प्रणोता, मुख्य अभिभावक और समूह के प्रबंध कार्यकर्ता एवं चेयरमैन माननीय ‘सहाराश्री’ सुब्रत रॉय सहारा के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए जुटे लोग। |
सहारा इण्डिया परिवार के लाखों कर्तव्ययोगी कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रेत सहाराश्री श्री सुब्रत रॉय सहारा का मंगलवार की रात मुंबई के एक निजी हास्पिटल में इलाज के दौरान निधन हो गया था।
बुधवार को मुबंई से विशेष विमान के जरिये उनका पार्थिव शरीर लखनऊ लाया गया। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर अपने अभिभावक सहाराश्री के पार्थिव शरीर को देखते ही सहारा इण्डिया परिवार के उप प्रबंध कार्यकर्ता श्री ओपी श्रीवास्तव व उप प्रबंध कार्यकर्ता तथा सहाराश्री के छोटे भाई श्री जेबी रॉय, श्री अनिल विक्रम सिंह समेत अन्य परिवारीजनों की आंखों से आंसुओं की धारा बह निकली। परिवार के इन वरिष्ठ सदस्यों ने सहाराश्री के पार्थिव शरीर को प्राप्त किया।
सहाराश्री के पार्थिव शरीर के साथ मुंबई से विशेष विमान में उनकी पत्नी श्रीमती स्वप्ना रॉय, छोटी बहन श्रीमती कुमकुम रॉय चौधरी, दोनों बहुएं श्रीमती चांदनी रॉय व श्रीमती रिचा रॉय आयी थीं। माननीय सहाराश्री के पार्थिव शरीर को यहां एयपोर्ट से विशेष व्यवस्था में शहीद पथ, हुसड़िया चौराहा होते हुए सहारा शहर ले जाया गया। करीब पौने पांच बजे परिजन सहाराश्री का पार्थिव शरीर लेकर सहारा शहर पहुंचे। वहां परअंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में राजनेता, सामाजिक कार्यकर्ता व सहारा इण्डिया परिवार के कर्तव्ययोगी कार्यकर्ता पहले से मौजूद थे।
सहाराश्री के अंतिम दर्शन के लिए बुधवार को सहारा शहर पहुंचने वालों में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव , सांसद प्रमोद तिवारी, सपा नेता शिवपाल सिंह यादव, सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, विधायक राजेश्वर सिंह, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व अभिनेता राजबब्बर, अभिनेता व गायक सोनू निगम, पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल, योगी सरकार में मंत्री नितिन अग्रवाल, पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप, पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा, सपा नेता राजेश यादव, पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह उर्फ खोखा सिंह, पूर्व एमएलसी सिराज मेहंदी, रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे, राजद के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह, कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना, श्रीमती स्मिता ठाकरे, प्रदेश के पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री अम्मार रिजवी, मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली आदि शामिल रहे।
संवेदनाएं
सहारा समूह के प्रमुख श्री सुब्रत रॉय जी का निधन अत्यंत दु:खद है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दु:ख सहने की शक्ति दें। ú शांति -- आदित्यनाथ मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश
सहाराश्री श्री सुब्रत रॉय जी का निधन उत्तर प्रदेश और देश के लिए भावनात्मक क्षति है क्योंकि वह एक अत्यंत सफल व्यवसायी होने के साथ-साथ संवेदनशील एवं विशाल हृदय वाले व्यक्ति भी थे जिन्होंने अनगिनत लोगों की सहायता की और उनका सहारा बने। भावभीनी श्रद्धांजलि --अखिलेश यादव सपा प्रमुख
बहुत ही पीड़ादायक समाचार है। श्रद्धेय श्री सुब्रत रॉय सहराश्री ने अपने जीवनकाल में उत्तर प्रदेश में बहुत बड़ा करोबार खड़ा किया। आज वो हमारे बीच में नहीं रहे हम उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। ईर अपने श्रीचरणों में स्थान दे। --ब्रजेश पाठक, उप मुख्यमंत्री, यूपी
सहाराश्री जी जीवन से भी बड़े व्यक्तित्व वाले आकषर्क व्यक्ति थे। हमने कुछ बेहतरीन शामें और पल एक साथ साझा किए और उन चीज़ों के बारे में बात की जो हम दोनों को पसंद थीं - संगीत, फि़ल्में और भी बहुत कुछ --अनिल कपूर, अभिनेता
सहाराश्री जी के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ! अलग-अलग मौकों पर उनसे कई बार मुलाकात हुई! वह हमेशा मदद के लिए तैयार रहते थे, दयालु और जीवन से भी बड़े। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे! शांति! --अनुपम खेर, अभिनेता
सहाराश्री श्री सुब्रत रॉय जी एक दयालु व्यक्ति थे। हमेशा बड़ी मुस्कुराहट और गर्मजोशी से गले लगाकर स्वागत किया। एक सच्चा दूरदर्शी सीमांतो, सुशांतो, पूरे सहारा परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। उसकी आत्मा को शांति मिलें। --रितेश देशमुख, अभिनेता
जब भी मैं लखनऊ आई, आपके और आंटी के साथ बिताए गए समय की यादें संजोकर रखती हूं। आपने हमेशा मेरे साथ प्यार, स्नेह और सम्मान के अलावा कुछ नहीं किया। इस कठिन समय के दौरान स्वप्ना चाची, परिवार और सहारा परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। --पी वी सिंधु
बहुत दुखद रहा। सहाराश्री जी ने लाखों लोगों को रोजगार दिया। एक अच्छे इंसान थे फिल्म इंडस्ट्री के हितैशी रहे। उन्होंने गोरखपुर से शुरुआत की। एक साइकिल से लेकर हवाई जहाज तक। नि:शब्द हूं मैं। --रवि किशन
सहाराश्री का निधन देश के लिए उनके करोड़ों चाहने वालों के लिए, कला जगत के लिए एक ऐसी क्षति एक ऐसा नुकसान है जिसकी भरपाई हो ही नहीं पाएगी। उनका निजी जीवन किसी फेयरीडेज से कम नही है जो हम किताबों में पढ़ते हैं। --रजा मुराद
वह शख्स जिसने अपने संघषर्मय जीवन में कभी हार नहीं मानी। आर आई पी .प्रिय महोदय --मनीषा कोइराला
सहाराश्री के निधन की खबर मिली है, बहुत ही दुखद खबर है। पूरा शोकाकुल परिवार के लिए मैं संवेदना व्यक्त करता हूं। मृत आत्मा को ईर अपने चरणों में स्थान दे। --भूपेश बघेल, मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़
| Tweet![]() |