UP के उन्नाव में पत्रकार को मारी गोली, हालत गंभीर

Last Updated 25 Jun 2023 10:15:16 AM IST

उत्तरप्रदेश में शनिवार देर रात उन्नाव जिले में 25 वर्षीय एक स्थानीय पत्रकार को कथित तौर पर गोली मारकर घायल कर दिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।


यूपी में पत्रकार को मारी गोली

पीडी नगर (PD Nagar) निवासी मन्नू अवस्थी (Mannu Awasthi) को कथित तौर पर अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी।

उन्हें कानपुर (Kanpur) के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

हमले के पीछे का मकसद तत्काल पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने कहा कि सभी संभावित पहलुओं पर गौर किया जा रहा है।

आईएएनएस
उन्नाव


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment