UP Nikay Chunav 2023 : निकाय चुनाव के दूसरे चरण में बम्पर वोटिंग
Last Updated 11 May 2023 09:21:45 AM IST
यूपी नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में गुरुवार को 38 जिलों में बम्पर वोटिंग हुई। दूसरे चरण में 38 जिलों की 370 नगरीय निकायों के 6,929 पदों के लिए चुनाव हो रहा है।
- 17:31 : राज्य निर्वाचन के अनुसार दोपहर तीन बजे तक मेरठ 41.49, बागपत 53.96, गाजियाबाद 34.69, गौतमबुद्ध नगर 53.29, बुलंद शहर 52.27,बदायूं 46.73,भदोही में 44.84 फीसदी मतदान हुआ है। कुल मतदान 40.80 फीसद हुआ है।
- 17:26 : निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी, तीन बजे तक 40.8% वोटिंग
- 15:29 : दूसरे चरण में 38 जिलों में मतदान जारी है। इस चरण के लिए 370 निकायों के लिए 6929 विभिन्न पदों पर 39146 उम्मीदवार मैदान में हैं।
- 15:28 : प्रख्यात कवि कुमार विश्वास ने गाजियाबाद के वसुंधरा में वनस्थली पब्लिक स्कूल मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
- 15:28 : अतुल प्रधान ने लिसाड़ीगेट के फतेहउल्लापुर चौकी इंचार्ज पर बूथ कैपचरिंग का आरोप लगाया है।
- 15:28 : सपा विधायक अतुल प्रधान ने मतदान केंद्र पर वोटों की गड़बड़ी को लेकर चुनाव आयोग को ट्वीट कर शिकायत की है।
- 15:28 : नगर पंचायत हरैर्या में मतदान के दौरान सुबह नौ बजे विधायक अजय सिंह और सपा प्रत्याशी कौशलेंद्र सिंह आमने-सामने हो गए।
- 15:27 : विधायक और उनके ब्लॉक प्रमुख भाई केके सिंह की मौजूदगी पर सपा प्रत्याशी ने सवाल उठाया।
- 15:27 : बस्ती के नगर पंचायत हरैर्या में मतदान के दौरान भाजपा विधायक अजय कुमार सिंह और सपा प्रत्याशी कौशलेंद्र सिंह में जमकर नोकझोंक हुई।
- 15:27 : आजमगढ़ शहर कोतवाली क्षेत्र के वेस्ली इंटर कॉलेज में बने मतदान केंद्र पर निकाय चुनाव के मतदान को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। पुलिस ने मामले पर बीच बचाव किया है।
- 15:27 : राज्य निर्वाचन के अनुसार दोपहर एक बजे तक मेरठ में 28.34, बागपत 38.79, गाजियाबाद 27.23, गौतमबुद्ध नगर 42.40, बुलंद शहर 41.54, हापुड़ 35.45 फीसद वोट पड़े। कुल मतदान 30.80 प्रतिशत हुआ है।
- 15:26 : यूपी निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी है, दोपहर एक बजे तक 30.80% वोटिंग हुई।
- 13:54 : बुलंदशहर के DM चंद्रप्रकाश सिंह ने फर्जी वोटर्स के गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि की। चंद्रप्रकाश सिंह ने बताया कि 17 निकायों में अब तक 100 से ज्यादा फर्जी वोटर्स गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
- 13:52 : बुलंदशहर में फर्जी वोट करने पहुंचे 100 से ज्यादा फर्जी वोटर को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
- 13:26 : आज मेरठ, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बागपत, बुलन्दशहर, बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, एटा, कानपुर नगर, कानपुर देहात तथा अमेठी समेत 38 जिलों में मतदान हो रहा है।
- 13:25 : सपा प्रत्याशी के रोने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
- 13:25 : बुलंदशहर में सपा से नगर पालिका अध्यक्ष पद की प्रत्याशी अर्चना पांड़ा ने BJP कार्यकर्ताओं पर अभद्रता करने का आरोप लगाया । अर्चना पांड़ा फूट फूटकर रोती हुई दिखाई दीं।
- 13:22 : कन्नौज के गुरसहायगंज में मतदान के दौरान भाजपा और सपा समर्थक आपस में भिड़ गए।
- 13:14 : दूसरे चरण में 38 जिलों की 370 नगरीय निकायों के 6,929 पदों के लिए मतदान हो रहा है।
- 13:12 : यूपी निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी है, 11 बजे तक 20.62 फीसद वोटिंग हुई
- 11:36 : कानपुर में BJP विधायक राहुल सोनकर बच्चा व उनकी पत्नी का वोटर लिस्ट से नाम गायब है। वोटिंग लिस्ट में नाम न होने की वजह से मतदान से वंचित रह गए। बिल्हौर विधानसभा से BJP विधायक हैं राहुल सोनकर बच्चा।
- 11:34 : कानपुर में कांग्रेस महापौर प्रत्याशी आशनी अवस्थी ने बर्रा 2 स्थित नर्चर इंटरनेशनल स्कूल पर मतदान किया ।
- 11:32 : निकाय चुनाव के दौरान विभिन्न मतदान केंद्रों से एक दर्जन से ज्यादा लोगों को फर्जी मतदान के मामले में हिरासत में लिया गया है।
- 11:11 : दूसरे चरण में 39,146 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनके भाग्य का फैसला 1.92 करोड़ मतदाता करेंगे।
- 11:10 : यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मतदाताओं से अपील की है कि ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के लिए लोकतंत्र के इस उत्सव में अवश्य सहभागी बनें।
- 11:07 : उत्तर प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव में सुबह नौ बजे तक 10.49 प्रतिशत तक मतदान हो चुका है।
- 11:07 : त्तर प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण में प्रदेश के 38 जिलों में मतदान जारी है जो शाम छह बजे तक चलेगा।
- 11:03 : गाजियाबाद और लोनी में ईवीएम से वोटिंग हो रही है, जबकि अन्य पंचायतों में बैलेट पेपर से वोट डाले जा रहे हैं।
- 11:03 : गाजियाबाद नगर निगम में 15.39 लाख मतदाता हैं। नगर पालिकाओं की बात करें तो सर्वाधिक वोटर लोनी में 5.21 लाख हैं।
- 11:03 : मोदीनगर, मुरादनगर, लोनी, खोड़ा, निवाड़ी, पतला, फरीदनगर और डासना नगर पंचायत में सुबह 7 बजे से वोटिंग प्रारंभ हो गई है। इन सभी जगह 606 मतदान केंद्र और 2371 पोलिंग बूथ बने हैं।
- 11:02 : गाजियाबाद नगर निगम के यूपी सरकार के राज्यमंत्री (दर्जाप्राप्त) नरेंद्र कश्यप ने वोट डाला है।
- 11:02 : गाजियाबाद में केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने वोट डाला। उन्होंने कहा- प्रदेश के अंदर और नगर निकाय में भी डबल इंजन की सरकार होनी चाहिए जिससे प्रदेश के साथ ही शहर का भी विकास हो।
- 11:01 : सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से गाजियाबाद को 26 जोन और 128 सेक्टर में बांटा है। कुल 606 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 25 लाख 80 हजार 225 मतदाता अपने मत का प्रयोग करने वाले हैं।
- 11:01 : गाजियाबाद सीट से मेयर के 12, चेयरमैन के लिए 95 और पार्षद/सभासद पद पर 1730 प्रत्याशियों में मुकाबला है।
- 11:01 : यूपी निकाय चुनाव में गाजियाबाद में 9 बजे तक 8.50 प्रतिशत मतदान हुआ
- 10:45 : मेरठ में सुबह 9 बजे तक परीक्षितगढ़ में 13.51% और नगर पंचायत खिवाई में 11.8% मतदान हुआ
- 10:43 : सुबह 9 बजे तक दादरी में 10.3 प्रतिशत, नगर पंचायत दनकौर में 11.7 प्रतिशत, बिलासपुर में 14.2 प्रतिशत, जेवर 9.2 प्रतिशत और जहांगीरपुर में 10.7 प्रतिशत मतदान हुआ।
- 10:43 : गौतमबुद्धनगर जिले में कुल 72 वार्डो में मतदान हो रहा है। इसके लिए 35 मतदान केन्द्र व 166 मतदान स्थल बनाए गए हैं। सुबह से ही विभिन्न मतदान केंद्रों पर भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
- 10:42 : गौतमबुद्धनगर के दादरी नगर पालिका और जेवर, जहांगीरपुर, बिलासपुर और दनकौर नगर पंचायत के लिए वोट डाले जा रहे हैं।
- 10:42 : ग्रेटर नोएडा में सुबह नौ बजे तक 11.94 प्रतिशत मतदान हुआ।
- 10:37 : गाज़ियाबाद के DCP ने बताया कि हर एक सेक्टर और ज़ोन में 2-2 QRT तैनात की है। 61 से ज्यादा संवेदनशील मतदान केंद्रों पर PAC और सभी केंद्रों पर महिला सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है।
- 10:37 : गाज़ियाबाद DCP निपुण अग्रवाल ने बताया कि गाजियाबाद में निकाय चुनाव को देखते हुए हमने पूरे महानगर को 32 जोन और 126 सेक्टर में बांटा है, हर एक सेक्टर और ज़ोन में 2-2 QRT तैनात की है।
- 10:35 : बरेली में नगर निकाय चुनाव में आज वोट डाले जा रहे है चुनाव में प्रेक्षक बनाई गई सीनियर आईएएस अधिकारी संयुक्ता समद्दार ने मतदान केंद्रों का जायजा लिया।
- 10:19 : सांसद सुब्रत पाठक ने सपा पर निशाना साधा। पोलिंग में गड़बड़ी की सपा की शिकायत पर कहा कि हर का ठीकरा किसी पर तो फोड़ेंगे। सांसद ने बसपा और निर्दलीयों से भाजपा का मुकाबला बताया।
- 10:16 : कन्नौज में वोटरों की लंबी लाइन देखकर पोलिंग परसेंटेज अच्छा होने का अनुमान लगाया जा रहा है। सुबह 7बजे से शांतिपूर्वक मतदान चल रहै है।
- 10:14 : सांसद सुब्रत पाठक ने पोलिंग बूथ पर मतदाताओं को भी जागरुक किया। इत्र नगरी के भोलानाथ धर्मशाला में सांसद ने वोट डाला ।
- 10:13 : सांसद सुब्रत पाठक ने कन्नौज स्थित मतदान केंद्र में करीब आधे घण्टे लाइन में लग कर मतदान किया।
- 10:11 : सुबह 9 बजे तक बलिया जनपद में 11.10% संतकबीरनगर जनपद में 10.15% ,सोनभद्र जनपद में 10.21%, औरैया में कुल-10.79% वोटिंग हुई।
- 10:03 : एमएलसी अश्वनी त्यागी ने मेरठ में आरजी कॉलेज स्थित बूथ पर वोट डाला।
- 10:02 : साध्वी निरंजन ज्योति ने मतदाताओं से लोकतंत्र के महापर्व में बढ़ चढ़कर मतदान करने की अपील की।
- 10:01 : साध्वी निरंजन ज्योति ने निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचण्ड जीत का दावा किया।
- 10:00 : फतेहपुर से सांसद व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति निकाय चुनाव को लेकर अपने गृह जनपद पहुँची और हमीरपुर में मतदान किया।
- 9:58 : मेरठ के एसएसपी ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर भारी पुलिस फोर्स तैनाती की गई है। डीएम ने बताया कि मेरठ को जोन और सेक्टर में बाटा गया है। सोशल मीडिया पर भी पुलिस नजर रख रही है।
- 9:57 : एसएसपी मेरठ की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक सुरक्षा के प्रयाप्त इंतजाम किये गए हैं,चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात है।
- 9:55 : मेरठ के नंगलाताशी, मलियाना पोलिंग बूथ पर ईवीएम खराब होने के सूचना मिल रही है।
- 9:54 : मेरठ में EVM खराब होने की खबरें आ रही है। कई जगह इवीएम ख़राब होने की सूचना है।
- 9:53 : अमित अग्रवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सभी सीटें भाजपा जीतेगी।
- 9:52 : मेरठ कैंट से बीजेपी विधायक अमित अग्रवाल ने लोगों से कहा कि पहले वोट फिर जलपान करें।
- 9:50 : मेरठ कैंट के विधायक अमित अग्रवाल ने मतदान किया
- 9:42 : जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि मतदान मतपत्र से हो रहा है।
- 9:42 : अनेक मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की कतारें लगी देखी गयीं। गर्मी के चलते लोग सुबह-सुबह मतदान करने को लेकर ज्यादा उत्सुक दिखे।
- 9:41 : दूसरे चरण के मतदान में गौतमबुद्ध नगर में दादरी नगर पालिका और चार नगर पंचायत दनकौर, जेवर, बिलासपुर और जहांगीरपुर के अध्यक्ष और सदस्यों के चुनाव का मतदान हो रहा है।
- 9:41 : गौतमबुद्ध नगर में मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी लाइने देखने को मिल रही है।
- 9:41 : गौतमबुद्ध नगर में दादरी नगर पालिका सहित चार नगर पंचायतों के लिए मतदान गुरुवार सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। शांतिपूर्ण मतदान के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।
- 9:40 : सीएम योगी ने कही कि आपका अमूल्य वोट आपके नगर निकाय को और अधिक सशक्त बनाएगा। ध्यान रहे, पहले मतदान, फिर जलपान!
- 9:40 : मुख्यमंत्री योगी ने सभी से मतदान करने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र के इस उत्सव में अवश्य सहभागी बनें। मतदान जरूर करें।
- 9:39 : कानपुर शहर के 530 केंद्रों पर मतदान शुरू हो चुका है। निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन की पूरी तैयारियां हैं।
- 9:38 : शाहजहांपुर में पहली बार हो रहे महापौर चुनाव में प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सुबह सबसे पहले मतदान किया। उन्होंने शहर के प्रताप एनक्लेव स्थित बूथ नंबर 189 पर पहला वोट डाला।
- 9:34 : दूसरे चरण के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। डीजी विशेष कानून एवं अपराध प्रशांत कुमार के मुताबिक सभी संवेदनशील, अति संवेदनशील और अति संवेदनशील प्लस बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाए गए हैं।
- 9:34 : दूसरे चरण में हमीरपुर, महोबा, बांदा, अयोध्या, सुलतानपुर, अम्बेडकर नगर, बाराबंकी, अमेठी, बस्ती, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, मिजार्पुर, सोनभद्र एवं भदोही में भी मतदान हो रहा है।
- 9:32 : मेरठ, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बागपत, बुलंदशहर, बरेली, बदायूं, शाहजहॉपुर, पीलीभीत, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, एटा, कानपुर नगर, फरुखाबाद, इटावा, कन्नौज, औरैया, कानपुर देहात, चित्रकूट में मतदान हो रहा है।
- 9:32 : अलीगढ़ सामान्य नगर निकाय चुनाव के द्वितीय चरण में नगर निगम ,दो नगर पालिकाओं व 15 नगर पंचायतों में प्रात 9 बजे तक 7% हुआ मतदान
![]() |
राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि गुरुवार को राज्य के 38 जिलों में सात नगर निगमों, 590 नगरपालिका वार्ड, 95 नगर परिषद अध्यक्षों और 2,551 पार्षदों और नगर पंचायत अध्यक्षों के 268 पदों और 3,495 सदस्यों के लिए चुनाव हो रहा है। सात नगर निगमों में 39,69,294 पुरुष व 34,57,512 महिला मतदाता हैं। 95 नगर पालिका परिषदों में 38,86,525 पुरुष व 34,44,385 महिला मतदाता हैं। 268 नगर पंचायतों में 23,61,173 पुरुष व 21,13,115 महिला मतदाता हैं।
| Tweet![]() |