BJP को हटाने के लिए हम नीतीश के साथ : अखिलेश

Last Updated 25 Apr 2023 11:04:07 AM IST

आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए हुए देश में BJP के खिलाफ विपक्षी एकता मजबूत करने में जुटे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) सोमवार को लखनऊ पहुंचे।


लखनऊ में अखिलेश के साथ नीतीश कुमार व तेजस्वी यादव।

उन्होंने ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ पत्रकारों से बातचीत में कहा, हम सभी की राय है बीजेपी हटे, देश बचे। इसके लिए ज्यादा से ज्यादा पार्टियों की एक राय हो जाए, इसका प्रयास हो रहा है। वहीं अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा को हटाने के लिए हम इनके (नीतीश) के साथ हैं।

संवाददाता सम्मेलन में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejasvi Yadav) शाम करीब 5.15 बजे अमौसी हवाई अड्डे पहुंचे। यहां सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल (Naresh Uttam Patel) ने उनका स्वागत किया। दोनों नेता सपा मुख्यालय आये। यहां अखिलेश यादव ने गर्मजोशी से दोनो नेताओं का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

बिहार के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के साथ एक घंटे तक बातचीत की। इस दौरान सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव, राजेन्द्र चौधरी, नरेश उत्तम पटेल, बिहार के एमएलसी संजय झा आदि भी मौजूद रहे। मुलाकात के नीतीश कुमार व अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बात की।

लोस चुनाव से पहले भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने में लगे नीतीश कुमार ने पत्रकारों से कहा, देश में कोई काम नहीं हो रहा है। सिर्फ प्रचार-प्रसार हो रहा है। लोग (BJP) देश के इतिहास को बदलने के चक्कर में लगे हैं। ऐसे में देश को बचाना जरूरी है। देश में लोगों को यह सब जानना चाहिए।

बीजेपी हटे व देश बचे, इसके लिए सभी पार्टियां एक राय हो जाए इसका प्रयास हो रहा है। उन्होंने कहा, बिहार और यूपी का रिश्ता पुराना है। हम दोनों ही समाजवादी हैं। यूपी और बिहार की लोस सीटें (120) की तरफ इशारा करते हुए कहा, मिलकर चलेंगे तो यहां ज्यादा फायदा होगा। मैं अपने बारे में जरूर कहता हूं कि मुझे नेता नहीं बनना है। मुझे पद की लालसा नहीं है। हम सभी को एकजुट देश के हित में काम करेंगे।  इस मौके पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, आज देश में लोकतंत्र पर संकट है। देश और संविधान को बचाना जरूरी है। भाजपा की गलत नीतियों के कारण मंहगाई, बेरोजगारी चरम पर है। आज देश में नौजवान, किसान परेशान है। भाजपा हटे देश बचे, इस अभियान में हम (सपा) इनके (नीतीश कुमार) के साथ है। नीतीश कुमार ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री सुश्री ममता बनर्जी से भी कोलकाता में मुलाकात की। इसके पहले वे दिल्ली में आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल,कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे (Mallikarjun Kharge) और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से भी मुलाकात कर चुके हैं।

समयलाइव डेस्क
लखनऊ


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment