UP के हाथरस में विवाह समारोह में हर्ष फायरिंग के बाद दुल्हन फरार, तलाश जारी
UP के हाथरस में एक मामला ऐसा आया है जहां पर विवाह समारोह में दुल्हन पिस्तौल थामे और हवा में कई राउंड फायरिंग करती दिखाई दी।
![]() हाथरस में हर्ष फायरिंग के बाद दुल्हन फरार |
इस मामले (Harsh firing case) में आरोपी दुल्हन फरार हो गई है। कोतवाली हाथरस (Hathras) जंक्शन की पुलिस ने कहा, ''हाथरस जंक्शन इलाके की रहने वाली दुल्हन रागिनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
दुलहन अपनी गिरफ्तारी के डर की वजह से फरार हो गई और अब उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने कहा कि उस व्यक्ति की भी पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसने दुल्हन के हाथ में पिस्तौल सौंपी।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक दुल्हन पिस्तौल थामे और हवा में कई राउंड फायरिंग करती दिख रही है, जबकि दूल्हा उसके पास बैठा है।
पुलिस ने 23 वर्षीय दुल्हन के खिलाफ शादी के दिन जश्न में फायरिंग करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
वहीं के एक गेस्ट हाउस में शुक्रवार रात हुई इस घटना को दुल्हन के एक रिश्तेदार ने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर वायरल कर दिया।
वीडियो में एक अज्ञात व्यक्ति रागिनी के रूप में पहचानी जाने वाली दुल्हन को पिस्तौल थमाते हुए दिख रहा है, जिसे जयमाला समारोह के बाद हवा में फायरिंग करते देखा जा सकता है।
इस मामले में पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।
| Tweet![]() |