पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा, शव को ईंटों से भरे बोरे में डालकर यमुना में फेंका
ग्रेटर नोएडा में एक शख्स ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी और शव को ईंटों से भरे बोरे में डालकर यमुना में फेंक दिया
![]() पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा |
ग्रेटर नोएडा में एक शख्स ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी और शव को ईंटों से भरे बोरे में डालकर यमुना में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। बता दे कि पुलिस ने कहा कि जांच करने के बाद में सामने आया है कि आरोपी पति को अपनी पत्नी पर अवैध संबंध का शक था। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान श्रवण के रूप में हुई है और उसकी पत्नी की पहचान उषा के रूप में हुई है। दोनों जेवर थाना क्षेत्र के छतंगा खुर्द गांव में रहते थे।
आरोपी पूछताछ में कहा कि वहमजदूरी करता है। पुलिस ने उससे हत्या का कारण पूछा तो उसने बताया कि उसकी पत्नी का उनके गांव के एक व्यक्ति के साथ अवैध संबंध था उसी गुस्से में उसके और उसकी पत्नी के बीच हमेशा लड़ाई-झगड़े होते थे।
पुलिस ने कहा कि मंगलवार को जेवर पुलिस थाने में श्रवण के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 हत्या के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की एक टीम और मेरठ के विशेषज्ञ गोताखोरों को यमुना से शव निकालने के काम में लगाया गया ।
Tweet![]() |