अखिलेश यादव ने पूरी की अस्थि संचयन और पिंडदान की रस्म, भावुक हुए लिखा- आज बिन सूरज के हुआ सवेरा
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का मंगलवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। आज सुबह पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने अपने पिता के बिना पहली सुबह की भावना व्यक्त की।
![]() |
बुधवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपने पिता की अस्थियों का संचयन और पिंडदान किया। उन्होंने कहा की आज पहली बार लगा बिन सूरज के सवेरा उगा।
आज पहली बार लगा…
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 12, 2022
बिन सूरज के उगा सवेरा. pic.twitter.com/XlboMo8G2V
सपा के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की मंगलवार को अंत्येष्टि के बाद बुधवार को सैफई स्थित कोठी में शुद्धि संस्कार संपन्न हुआ। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, प्रतीक यादव, शिवपाल सिंह यादव, अभयराम सिंह यादव, धर्मेंद्र यादव, तेज प्रताप सिंह यादव मौजूद रहे।
अखिलेश सुबह अंत्येष्टि स्थल पर पहुंचे और पिता की अस्थियां एकत्रित कीं। अखिलेश ने बुधवार को पिता की चिता के दर्शन किए। इस दौरान वह बहुत गंभीर नजर आ रहे थे। उनके साथ उनके परिवार व गांव के लोग मौजूद थे। उन्होंने कहा कि पिता के जाने का दुख है। उन्होंने कहा कि आज पहली बार लगा कि बिन सूरज के सवेरा उगा।
परिवार के सभी लोग आवास पर ही एकत्रित हैं और शोक का माहौल बना है। लोग शोक संवेदना प्रकट करने के लिए आवास पर पहुंच रहे हैं। पूरा सैफई शोक में डूबा है और सुबह से लोगों ने दुकानें नहीं खोली हैं। चारों तरफ मुलायम सिंह के बारे में ही लोग चर्चा कर रहे हैं।
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार मंगलवार को राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक सैफई में हुआ था। उनके बेटे और प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश ने उन्हें नम आखों से मुखाग्नि दी थी। उनके पार्थिव शरीर के दर्शन के लिए सैफई में जनसैलाब उमड़ा।
| Tweet![]() |