मुलायम सिंह यादव की हालत काफी नाजुक : अस्पताल
Last Updated 09 Oct 2022 07:04:39 PM IST
समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की हालत काफी गंभीर है। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। वो आईसीयू में भर्ती हैं।
![]() समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की हालत काफी गंभीर |
अस्पताल ने रविवार को ये जानकारी दी। मेदांता अस्पताल ने कहा कि मुलायम सिंह जीवन रक्षक दवाओं पर है, और आईसीयू में विशेषज्ञों की एक बड़ी टीम उनका इलाज कर रही है।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनकी हालत बिगड़ने पर आईसीयू में स्थानांतरित कर दिया गया है।
| Tweet![]() |