डा. राजेश्वर सिंह की माताजी का निधन

Last Updated 25 May 2022 05:50:23 AM IST

लखनऊ के सरोजिनी नगर से भाजपा विधायक डा. राजेश्वर सिंह की माता जी श्रीमती तारा सिंह (82) का मंगलवार को निधन हो गया।


डा. राजेश्वर सिंह की माताजी का निधन

वह लंबे समय से बीमार थीं। निधन की सूचना मिलते ही विधायक डा. राजेश्वर सिंह व उनकी पत्नी एवं लखनऊ रेंज की आईजी लक्ष्मी सिंह व अन्य परिजन आगरा पहुंच गये।

तारा सिंह जी आगरा जोन के एडीजी राजीव कृष्ण की सास थीं। निधन की सूचना मिलते ही तमाम अधिकारी, नेता व समाजसेवी श्रद्धांजलि देने के लिए वहां पहुंचे।

डा. राजेश्वर सिंह की माता जी का अंतिम संस्कार बुधवार की सुबह नौ बजे लखनऊ के बैकुंठ धाम (भैंसाकुंड) में होगा।

सहारा न्यूज ब्यूरो
आगरा


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment