यूपी में मंत्रियों व अफसरों को देना होगा संपत्ति का ब्योरा
Last Updated 27 Apr 2022 02:06:27 AM IST
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अपने मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों और भारतीय प्रशासनिक सेवा तथा प्रांतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को अपने और अपने परिवार के सदस्यों की समस्त चल-अचल संपत्ति की सार्वजनिक घोषणा करने का निर्देश दिया।
![]() उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ |
उन्होंने कहा कि मंत्रियों से यह अपेक्षा है कि शासकीय कार्यों में उनके परिवार के सदस्यों का कोई हस्तक्षेप नहीं हो।
लोकभवन में अपने मंत्रिमंडलीय सदस्यों के साथ मंगलवार को आयोजित एक विशेष बैठक में आदित्यनाथ ने कहा, स्वस्थ लोकतंत्र के लिए जनप्रतिनिधियों के आचरण की शुचिता अति आवश्यक है।
इसी भावना के अनुरूप सभी मंत्री शपथ लेने के अगले तीन माह की अवधि के भीतर अपने और अपने परिवार के सदस्यों की समस्त चल-अचल संपत्ति की सार्वजनिक घोषणा करें।
| Tweet![]() |