प्रियंका गांधी नोएडा के कालीबाड़ी मंदिर दर्शन करने पहुंची, महिला उम्मीदवार के लिए डोर टू डोर कैम्पेन की शुरुआत करेंगी

Last Updated 31 Jan 2022 01:26:59 PM IST

उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी नोएडा में आज अपनी महिला प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक के लिए डोर टू डोर कैम्पेन करेंगी।


प्रियंका गांधी नोएडा के कालीबाड़ी मंदिर पहुंची

वहीं वह अभी सेक्टर 26 के कालीबाड़ी मंदिर में दर्शन करने पहुंची हुई है। मंदिर के दर्शन करने के बाद वह नोएडा क्लब में अलग अलग तबकों के लोगों के साथ मुलाकात करेंगी और नोएडा से सम्बंधित परेशानियों को जानेंगी। इन लोगों में सफाईकर्मी, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी, डॉक्टर्स, आईटी पटोफेशनल्स,नोयडा उद्योग जगत के लोग शामिल हैं।

सभी से मुलाकात करने के बाद वह सेक्टर 8 में जनसंपर्क करेंगी और डोर टू डोर कैम्पेन करेंगी।

उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में चुनाव होंगे। यूपी में इन चरणों के तहत 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान होगा। 10 मार्च को चुनाव के नतीजे आएंगे। साथ ही पहले चरण की शुरूआत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों से होगी और धीरे-धीरे कारवां बढ़ते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश पर जाकर समाप्त होगा।

यूपी में इस बार भी चुनाव पिछली बार की तरह वेस्ट यूपी से शुरू होंगे। वहीं आखिरी चरण पूर्वांचल में होगा, पहले चरण में 58 और आखिरी चरण में 64 विधानसभा सीटों में वोटिंग होगी।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment