UP Election: यूपी में समाजवादी गठबंधन की सरकार बनने जा रही है: अखिलेश
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दावा किया हर वर्ग के लोगों ने मान लिया है कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। यहां कोई सरप्राइज नहीं मिलने वाला, असली सरप्राइज गुजरात से मिलेगा।
![]() |
गाजियाबाद में राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को चुनाव में हराने का अन्न संकल्प लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा कि ''उप्र की जनता ने अपना फैसला सुना दिया है। यहां कोई सरप्राइज नहीं मिलने वाला, यहां की जनता ने खासकर किसान, नौजवान व्यापारी, हर वर्ग के लोगों ने मान लिया है कि समाजवादी गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।''
जिस घर का दरवाजा वो(अमित शाह) बजाएं या डोर-टू-डोर कैंपेन में वो जाएं तो उन्हें लाल सिलेंडर जरूर दिखाएं कि जिस समय वे सरकार में आए थे उस समय सिलेंडर की कीमत क्या थी और आज क्या है: सपा प्रमुख अखिलेश यादव #UttarPradeshElections pic.twitter.com/jBDEDNsuJk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 29, 2022
उन्होंने कहा कि ''अगर असली सरप्राइज कहीं से मिलेगा तो वह गुजरात से मिलेगा क्योंकि यूपी के बाद वहां चुनाव होने वाले हैं।''
यादव ने कहा जनता राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारों का सम्मान करने वालों को सबक सिखाएगी। उप्र का चुनाव परिणाम खुशहाली का परिणाम लेकर आएगा।
सत्तारूढ़ भाजपा पर आरोप लगाते हुए यादव ने कहा कि ''भाजपा घबराई हुई है और जो पहलवान हार जाता है वह कभी काटता है, कभी नोचता है। ये लोग हार चुके हैं, किसान इनको हराएंगे।''
उन्होंने तीन कृषि कानूनों का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि आखिरकार भाजपा ने किसानों को अपमानित क्यों किया। यादव ने कहा कि किसान कैसे भूल सकता है कि भाजपा ने अन्नदाता का अपमान किया।
यादव ने सपा और रालोद गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए कहा कि ''आज मुझे इस बात की खुशी है कि मेरे साथ जयंत चौधरी जी हैं और हम दोनों मिलकर किसानों की लड़ाई लड़ रहे हैं।''
उ.प्र. चुनाव में फैसला मतदाताओं को करना है। एक तरफ वो सरकार है जो किसानों को दबाना चाहती है, जहां कोई सुनवाई नहीं होती, जहां कोई वादा पूरा नहीं होता और दूसरी तरफ RLD और सपा का प्रयास है। हमें मुकाबला झूठ और नफरत फैलाने वाले लोगों से करना है: गाज़ियाबाद में RLD प्रमुख जयंत चौधरी pic.twitter.com/UVGA0FpNvH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 29, 2022
उन्होंने कहा कि मतदाता यह बात जानते हैं कि चौधरी चरण सिंह जी ने किसानों की खुशहाली की लड़ाई लड़ी। उन्होंने सभी किसानों को एक साथ लाकर आंदोलन किये। जयंत चौधरी जी और यहां पर जितने लोग किसानों की लड़ाई लड़ रहे हैं उन्हें चौधरी चरण सिंह जी की विरासत को बचाने और उसे आगे ले जाने का मौका मिला है।
Tweet![]() |