मुलायम व अखिलेश होंगे सपा के स्टार प्रचारक
Last Updated 24 Jan 2022 02:31:52 AM IST
सपा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में अपने प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव और अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत 30 प्रचारकों की सूची जारी की है जिनमें हाल ही भाजपा से इस्तीफा देकर आए स्वामी प्रसाद मौर्य का नाम भी है।
मुलायम व अखिलेश होंगे सपा के स्टार प्रचारक |
सपा के प्रचारकों की सूची में दो मुस्लिम नेताओं के नाम शामिल हैं।
पार्टी के स्टार प्रचारक रहे रामपुर के सांसद आजम खान का नाम उनके जेल में होने की वजह से इस सूची में शामिल नहीं है।
विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन और सपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष अबू आसिम आजमी का भी नाम इसमें शामिल नहीं है।
| Tweet |