योगी-मोदी सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएगी भाजपा

Last Updated 01 Dec 2021 05:38:33 AM IST

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले केन्द्र की नरेंद्र मोदी और प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी छह प्रदेश स्तरीय यात्राएं निकालेगी।


भाजपा

पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर मंगलवार को चुनाव संचालन समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया। यात्राएं प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों से होते हुए गुजरेंगी।

बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश प्रभारी धम्रेंद्र प्रधान, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा, राष्ट्रीय मंत्री हरीश द्विवेदी, विनोद सोनकर, प्रदेश महामंत्री संगठन  सुनील बंसल व कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक उपस्थित रहे।

विधान परिषद सदस्य विद्या सागर सोनकर को प्रदेश यात्रा प्रमुख बनाया गया है। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदियनाथ ने कहा कि भाजपा प्रदेश स्तर पर छह यात्राएं निकालने जा रही है।

विधानसभा चुनाव के पूर्व निकाली जाने वाली इन यात्राओं के जरिये से पार्टी केंद्र सरकार की साढ़े सात वर्षों की उपलब्धि और पांच सालों की प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच लेकर जाएगी।

उन्होने कहा, 2017 के चुनावों से पहले हमने जब यात्रा निकाली थी तब हमने पूर्ववर्ती सरकार की खामियों को उजागर करते हुए हम जनता के बीच गए थे। इस बार हम अपनी उपलब्धियां बताने और जनता का आशीर्वाद लेने फिर से उनके बीच जा रहे हैं।

सहारा न्यूज ब्यूरो
लखनऊ


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment