लखनऊ की पॉलोमी पाविनी फेमिना की ‘फैब 40’ सूची में

Last Updated 21 Sep 2021 02:13:43 AM IST

विख्यात पत्रिका ‘फेमिना’ ने अपने नवीनतम संस्करण में देश की 40 ऐसी महिलाओं की सूची जारी की है, जिन्होंने अपने क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देते हुए लाखों लोगों को प्रेरित किया। इस सूची में लखनऊ की पॉलोमी पाविनी शुक्ला भी शामिल की गई हैं।


लखनऊ की पॉलोमी पाविनी फेमिना की ‘फैब 40’ सूची में

लंबे अरसे से अनाथ बच्चों को समान अधिकार दिलाने व उनके हित की सुरक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट तक जनहित याचिका के मार्फत लड़ने के लिए उन्हें यह सम्मान मिला है। अनाथ बच्चों पर उनके द्वारा अपने भाई अमंद शुक्ला के साथ संयुक्त रूप से लिखी पुस्तक तथा उनके परिश्रम द्वारा कई राज्यों में अनाथ बच्चों हेतु नीतिगत बदलाव आए हैं, जिनमें अनाथ बच्चों के लिए आरक्षण, बजट वृद्धि आदि सम्मिलित है।

इस सूची में उत्तर प्रदेश से पॉलोमी पाविनी शुक्ला के अतिरिक्त मात्र एक और महिला फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हैं। देशभर की 40 महिलाओं की इस सूची में अन्य विख्यात महिलाएं शामिल की गई हैं। जैसे टोक्यो ओलंपिक्स में देश को गौरान्वित करने वाली रानी रामपाल व मीराबाई चानू, सुप्रीम कोर्ट में हाल ही में आई तीन महिला न्यायमूर्ति, इसरो के मंगलयान मिशन की महिला वैज्ञानिक के अलावा स्मृति ईरानी, मीनाक्षी लेखी, महुआ मोइत्रा, पीवी सिंधु, बरखा दत्त, आलिआ भट्ट, मसाबा गुप्ता, भूमि पेडनेकर, नीता अम्बानी, कोनेरू हम्पी आदि।

नाथ बच्चों के लिए कार्यरत पॉलोमी पाविनी शुक्ला को पूर्व में भी सम्मानित किया जा चुका है। हाल ही में विख्यात अंतर्राष्ट्रीय पत्रिका ‘फोर्ब्स’ ने भी अपनी ‘30 अंडर 30’ सूची में उन्हें सम्मिलित किया था। यह सूची 30 ऐसे व्यक्तियों की है जो 30 वर्ष से कम आयु के हैं तथा जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया है।

एसएनबी
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment