उन्नाव रेप केस: कुलदीप सेंगर के खिलाफ केस लड़ने वाले वकील महेंद्र सिंह का निधन

Last Updated 30 Nov 2020 03:56:38 PM IST

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के वकील महेंद्र सिंह का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को उन्नाव के जिला अस्पताल में निधन हो गया।


वकील महेंद्र सिंह का निधन

सिंह उन्नाव दुष्कर्म मामले में पीड़िता के वकील थे जिसमें भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर को दोषी ठहराया गया है।

महेंद्र सिंह और दुष्कर्म पीड़िता रायबरेली में पिछले साल जुलाई में एक कार दुर्घटना में घायल हो गए थे।

दोनों को अच्छे इलाज के लिए दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। जहां दुष्कर्म पीड़िता को दो महीने बाद छुट्टी दे दी गई थी, वहीं सिंह को घर भेज दिया गया था और पूरी तरह से आराम करने को कहा गया था।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, रविवार रात उनकी हालत बिगड़ने लगी और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कई अंगों के काम नहीं करने के कारण सोमवार को उनका निधन हो गया।

उनके छोटे भाई पिंकू ने कहा, "वह उस दुर्घटना से कभी उबर नहीं पाए।"
 

आईएएनएस
उन्नाव (उत्तर प्रदेश)


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment