मिशन शक्ति की सफलता की जानकारी दें योगी : प्रियंका
Last Updated 17 Nov 2020 04:25:50 PM IST
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में मिशन शक्ति की सफलता के बारे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जानकारी मांगी है।
![]() कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा |
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को ट्वीट किया ‘‘ क्या यूपी के सीएम साहब ये बताने का कष्ट करेंगे कि उनका मिशन शक्ति कितना सफल रहा क्योंकि यूपी से महिलाओं के खिलाफ अपराधों की आ रही खबरें तो कह रही हैं कि यूपी महिलाओं के लिए एकदम सुरक्षित नहीं है। कई जगहों पर तो लड़कियों ने जान दे दी क्योंकि उनकी कोई सुनवाई न हुई। ’’
| Tweet![]() |