यूपी : भूमि विवाद में मंदिर के पुजारी को मारी गोली
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र के अन्तर्गत मनोरमा गांव में एक मंदिर के जमीन विवाद को लेकर रविवार तड़के पुजारी को गोली मार दी गई।
![]() भूमि विवाद में मंदिर के पुजारी को मारी गोली |
घायल पुजारी का लखनऊ के किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में उपचार चल रहा है। पुलिस ने प्रकरण में चार व्यक्तियों के खिलाफ अभियोग दर्ज करते हुए दो को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि मनोरमा गांव में राम जानकी मंदिर है। मंदिर के पास करीब 30 एकड़ जमीन को लेकर गांव के ही कुछ लोगों में विवाद चल रहा है। उन्होंने बताया कि रविवार को तड़के कुछ लोगों ने मंदिर के पुजारी अतुल बाबा उर्फ सम्राट दास को गोली मार दी।
कुमार ने बताया कि पुजारी को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए उन्हें किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ भेज दिया।
| Tweet![]() |