विवादित ढांचा मामले में न्याय की जीत : राजनाथ
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में लखनऊ की विशेष अदालत के फैसले को न्याय की जीत करार दिया है।
![]() भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह |
बाबरी मस्जिद के इस मामले में फैसला आने के बाद श्री सिंह ने ट्विट कर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ‘‘लखनऊ की विशेष अदालत द्वारा बाबरी मस्जिद विध्वंस केस में श्री लालकृष्ण आडवाणी, श्री कल्याण सिंह, डा. मुरली मनोहर जोशी, उमाजी समेत 32 लोगों के किसी भी षड्यां में शामिल न होने के निर्णय का मैं स्वागत करता हूँ। इस निर्णय से यह साबित हुआ है कि देर से ही सही मगर न्याय की जीत हुई है।’’
सीबीआई की विशेष अदालत ने अयोध्या में 6 दिसम्बर 1992 को विवादित ढांचा गिराये जाने के मामले में आज फैसला सुनाते हुए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ,मुरली मनाहर जोशी ,उमा भारती कल्याण सिंह समेत सभी आरोपियों को बरी कर दिया।
| Tweet![]() |