युवा आक्रोश के डर से योगी सरकार ने शुरू की भर्ती प्रक्रिया: प्रियंका

Last Updated 21 Sep 2020 04:05:24 PM IST

कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने योगी सरकार पर तंज कसते हुये कहा कि युवा आक्रोश के डर से प्रदेश में सरकारी नौकरी में भर्तियों पर विचार किया जा रहा है।


कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा

उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया ‘‘ युवा आक्रोश के बाद जागी यूपी सरकार आज बैठक कर भर्तियों पर विचार कर रही है। युवा जानना चाहते हैं सरकार गंभीर होकर प्रत्येक भर्ती के लिए सभी मसले सुलझाकर नियुक्ति की पक्की डेडलाइन का ब्योरा रखेगी या नहीं।

उन्होने लिखा ‘‘ भर्तियों में देरी, उन्हें अटकाना-भटकाना युवा के साथ अन्याय है। ये बंद करिए। ’’

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियों की भर्ती को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले शुक्रवार को सभी विभागों से रिक्त पदों का विवरण मांगा था। उन्होने अगले तीन महीनों में भर्ती प्रक्रिया शुरू करते हुए छह महीने के अंदर नियुक्ति पा बांटने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये थे कि अब तक हुई तीन लाख भर्तियों की तरह ही पारदर्शी तरीके से अगले तीन महीने में भर्ती प्रक्रिया शुरू करें।

वार्ता
लखनऊ


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment