पर्यटक 21 सितंबर से कर सकेंगे ताजमहल का दीदार

Last Updated 07 Sep 2020 06:25:04 PM IST

कोरोना संक्रमण के चलते बंद ताजमहल और आगरा किला के द्वार 21 सितंबर से पर्यटकों के लिए खोल दिये जायेंगे।


ताजमहल

जिलाधिकारी प्रभुनारायण सिंह ने सोमवार को बताया कि विश्व प्रसिद्ध ताजमहल और ऐतिहासिक लाल किला को पर्यटकों के लिये 21 सितम्बर से खोल दिया जायेगा हालांकि पर्यटकों को कोविड प्रोटोकाल का अक्षरश: पालन करना होगा।

गौरतलब है कि आगरा समेत देश भर में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री पल्राद सिंह पटेल ने ताजमहल,लालकिला समेत तमाम स्मारकों को बंद करने के आदेश दिए थे। पहले ताजमहल और लाल किला सहित आगरा के तमाम स्मारकों को 31 मार्च तक बंद करने का आदेश दिया था। बाद में यह अवधि बढ़ती चली गयी।

एक सितंबर से आगरा में बाकी सभी स्मारक खुल चुके हैं। सोमवार को कोविड समीक्षा के बाद जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने ताजमहल और किला खोलने के भी आदेश जारी कर दिए।

वार्ता
आगरा


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment