उप्र में दलित उत्पीड़न के मामलों में जवाब दे भाजपा सरकार: प्रियंका

Last Updated 02 Sep 2020 03:55:43 PM IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में अपराध की हालिया घटनाओं का हवाला देते हुए बुधवार को कहा कि राज्य की भाजपा सरकार को दलित उत्पीड़न के मामलों को नजरअंदाज करने के बजाय कार्रवाई करने के साथ जवाब देना चाहिए।


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर दावा किया किया उप्र में दलित उत्पीड़न, दलितों की हत्या की बड़ी वारदातें हो रही हैं। महोबा, आगरा, गोरखपुर, रायबरेली, हरदोई में घटनाएं हुई हैं।      

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने सवाल किया कि क्या भाजपा सरकार ये बताने का कष्ट करेगी कि दलित उत्पीड़न की घटनाएं प्रदेश में क्यों नहीं रुक रहीं?     

प्रियंका ने कहा, ‘‘प्रदेश सरकार इन घटनाओं को नजरअंदाज करना बंद करे। अब कार्रवाई करे और जवाब दे।’’

भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment