नोएडा में महिला पुलिसकर्मियों ने संभाली ट्रैफिक व्यवस्था
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए महिला पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया है।
![]() ट्रैफिक पुलिस (फाइल फोटो) |
इस औद्योगिक शहर में पहली बार महिला पुलिसकर्मी यातायात नियमों का पालन कराने के लिए सड़क पर उतरी हैं।
महिला पुलिसकर्मी चालकों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक करेंगी और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाली युवतियों और महिलाओं का चालान भी करेंगी।
डीसीपी ट्रैफिक राजेश एस ने बताया, "जिले में यातायात सुधार के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। अब व्यस्ततम चौराहों पर महिला पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया जाएगा। पहले चरण में इस काम के लिए 6 महिला कांस्टेबल को ड्यूटी पर लगाया गया है। इनमें 4 महिला कांस्टेबल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।"
उन्होंने कहा कि इस बाबत महिला पुलिसकर्मियों को ट्रेनिंग दी जा रही है। इसके लिए नोएडा सेक्टर-1 गोलचक्कर पर पहली महिला पुकिसकर्मी तैनाती की गई है। जिले में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए यह पहल की गई है। भविष्य में महिला पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाई जाएगी, ताकि यातायात व्यस्तता सामान्य रूप से चलती रहे।
| Tweet![]() |