पत्नी बोली, विकास के इरादे पता होते तो खुद उसे गोली मार देती

Last Updated 24 Jul 2020 05:26:50 AM IST

अगर मुझे पता होता कि विकास ऐसा काम करेगा और उस समय मैं बिकरू में होती तो विकास को खुद अपने हाथों से गोली मार देती। 17 घर बर्बाद होने से अच्छा मैं अपना घर बर्बाद कर लेती लेकिन विकास को ऐसा नहीं करने देती।


ऋचा दुबे

दुर्दात विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे ने यह बात एक न्यूज चैनल को इंटरव्यू देते हुए कही है। बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे की पत्नी ऋचा घटना के बाद पहली बार मीडिया के सामने आयी थी। उसने कहा कि मुझे वारदात की जानकारी नहीं थी।

अगर जानकारी होती तो ऐसा कभी नहीं होने देती और विकास को ऐसा करने से रोकती। मुझे रात को दो बजे विकास का फोन आया कि घर से भाग जाओ। मैंने कारण भी पूछा लेकिन उसने कुछ बताया नहीं और फोन काट दिया। विकास की मौत के बाद ऋचा ने उसके खिलाफ जमकर बोला। विकास की आपराधिक प्रवृत्ति का असर उसके बेटों पर न पड़े, इसलिए वह बच्चों के साथ लखनऊ में रहती थी।

ऋचा ने कहा कि विकास अपने पीछे कोई सम्पत्ति नहीं छोड़ गया है। उसके पास करोड़ों की प्रॉपर्टी होने की बात सरासर गलत है। वह विकास के इस कृत्य के लिए शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों से माफी मांगना चाहती है। उसने खुद को और बेटों को बेकसूर बताया और कहा कि उसे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।

सहारा न्यूज ब्यूरो
कानपुर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment