अमर की शादी में जमकर नाचा था विकास

Last Updated 12 Jul 2020 06:17:30 AM IST

विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह अपने खास गुगरे के साथ अमर दुबे की शादी में जमकर डांस करता हुआ दिख रहा है।


अमर की शादी में जमकर नाचा था विकास

यह वीडियो 29 जून की रात का बताया जा रहा है। ‘आपका क्या होगा जनाब-ए-आली’ गाने पर विकास जमकर थिरका। इस शादी में विकास गैंग के सभी सदस्य शामिल हुए थे। शादी के तीसरे दिन ही विकास दुबे ने साथियों के साथ मिलकर आठ पुलिसकर्मियों की नृशंस हत्या कर दी थी। 29 जून को विकास दुबे के बॉडीगार्ड और शार्पशूटर अमर दुबे की शादी थी।

विकास दुबे ने ही रिश्ता तय कराया था लेकिन लड़की वालों ने अपराध के बारे में जानकारी होने पर शादी करने से मना कर दिया था। इसके बाद विकास ने लड़की को उसके परिवार के साथ जबरन अपने घर बुला लिया और यहीं शादी करा दी। दो दिन लड़की विकास के घर पर रही थी। उसके बाद परिवार के साथ विदा कर दिया गया था। शादी की सिर्फ रस्म अदायगी रही। परिवार के लोग ही शादी में शामिल हुए थे। कोई कार्ड नहीं बांटे गए, आयोजन भी भव्य नहीं हुआ था। विकास के करीबी 20-25 लोगों को ही शादी की दावत दी गई थी। इसी शादी में विकास के डांस करने का वीडियो वायरल हुआ है।

सहारा न्यूज ब्यूरो
कानपुर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment