यूपी में ब्रेन स्ट्रोक के कारण हुई चमगादड़ों की मौत : रिपोर्ट

Last Updated 29 May 2020 05:06:07 PM IST

पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ दिन पहले चमगादड़ों की रहस्यमय तरीके से मौत हो गई, जिसके बाद बरेली में भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता लगा कि सभी चमगादड़ों की मौत अत्यधिक गर्मी होने कारण ब्रेन हैमरेज से हुई है।


आईवीआरआई के निदेशक डॉक्टर आर के सिंह ने कहा कि मृत चमगादड़ों में कोरोनावायरस या रैबीज के कोई लक्षण नहीं मिले।

उन्होंने कहा, "चमगादड़ों में बहुत प्रतिरक्षा क्षमता होती है, जिसके कारण वायरस या बैक्टीरिया का इनपर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। हालांकि चमगादड़ वायरस फैला सकते हैं"

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में 26 मई को एक आम के बाग में 52 चमगादड़ मृत पाए गए थे और एक दिन बाद बलिया जिले में भी बड़ी संख्या में चमगादड़ों की मौत की सूचना मिली।

दोनों जिलों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक था।

बलिया में मरने वाले चमगादड़ों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
 

आईएएनएस
लखनऊ


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment