IPS के तबादले पर बोले अखिलेश, यह पुलिस का मनोबल गिराने का काम

Last Updated 27 May 2020 01:38:55 PM IST

उत्तर प्रदेश में देर रात 10 आईपीएस अधिकारियों के हुए तबादलों पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने निशाना साधा और कहा कि यह काम पुलिस के मनोबल को गिराने वाला है।


सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (फाइल फोटो)

अखिलेश यादव ने बुधवार को ट्वीट किया, "कोरोनाकाल में प्रशासनिक स्थायित्व की आवश्यकता सामान्यकाल से अधिक है, ऐसे में एडीजी और आईजी स्तर के 10 उच्चाधिकारियों का तबादला पुलिस के मनोबल को गिराने का काम है। सरकार अपनी नीतिगत असफलता और केंद्र-राज्य के बीच समन्वय की कमी से बिगड़ी कानून-व्यवस्था का आरोप अधिकारियों पर लगा रही है।"

मालूम हो कि लॉकडाउन के दौरान शासन ने प्रदेश में 10 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिये हैं। इसमें एडीजी कानून-व्यवस्था पी.वी. रामाशास्त्री को प्रभारी डीजी विजिलेंस की जिम्मेदारी दी है। यह प्रभार अब तक डीजीपी हितेश चन्द्र अवस्थी के पास था।

इसके अलावा 1990 बैच के आईपीएस प्रशांत कुमार को एडीजी कानून व्यवस्था का अहम पद मिला है। वह करीब तीन साल से मेरठ जोन में तैनात थे। उन्हें फील्ड का लंबा अनुभव भी है। एस.के. भगत को गृह विभाग में सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है।

अंजू गुप्ता को एडीजी पीटीसी मेरठ बनाया गया है। वहीं लक्ष्मी सिंह को आईजी लखनऊ रेंज में तैनात किया गया है। नीरा रावत को एडीजी वूमन पावर लाइन की जिम्मेदारी मिली है।

आईएएनएस
लखनऊ


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment