उप्र सरकार ने 27.15 लाख मनरेगा मजदूरों को भेजे 611 करोड़ रुपए
Last Updated 31 Mar 2020 12:29:17 AM IST
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने सरकारी आवास पर मनरेगा योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में राज्य के 27.15 लाख श्रमिकों के बैंक खातों में सीधे 611 करोड़ रुपए भेज दिए।
उप्र सरकार ने 27.15 लाख मनरेगा मजदूरों को भेजे 611 करोड़ रुपए |
कोरोना वायरस का प्रसार रोकने के लिए जारी लॉकडाउन के कारण काम बंद होने से परेशान मजदूरों को यह राहत देने के साथ ही योगी ने बहराइच, वाराणसी, सोनभद्र और देवरिया के चार श्रमिकों से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए बातचीत की और उन्हें योजना की जानकारी भी दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम विकास विभाग और भारतीय स्टेट बैंक ने मिलकर प्रदेश के 27 लाख 15 हजार से अधिक मनरेगा मजदूरों के खातों में 611 करोड़ की राशि भेजी है।
| Tweet |