लॉकडाउन: युवक ने हेल्पलाइन पर मांगे समोसे, मिली सजा
सुनने में यह भले ही अजीब लगे लेकिन रामपुर में एक युवक ने जिला कलेक्टर के नियंत्रण कक्ष में फोन कर समोसे और चटनी की मांग की।
|
नियंत्रण कक्ष द्वारा फोन काट दिए जाने के बावजूद वह फोन करता रहा और चार समोसे और चटनी मांगता रहा। उसका कहना था कि वह नाश्ता करने के लिए तरस रहा था।
अंत में, जिला मजिस्ट्रेट आंजनेय कुमार ने अधिकारियों से उसे चार समोसे भेजने के लिए कहा।
लॉकडाउन के दौरान अधिकारियों को इस तरह परेशान करने की सजा के रूप में जिला मजिस्ट्रेट ने युवक को समोसे के साथ नाले की सफाई करने का आदेश भी भेजा।
जिला मजिस्ट्रेट ने बाद में अपने ट्विटर हैंडल पर नाले की सफाई कर रहे युवक की तस्वीरें भी साझा कीं। हालांकि उन्होंने युवक का नाम नहीं बताया।
4 समोसा भिजवा दो... चेतावनी के बाद आखिर भिजवाना ही पड़ा।
— DM Rampur (@DeoRampur) March 29, 2020
अनावश्यक मांग कर कंट्रोल रूम को परेशान करने वाले व्यक्ति से सामाजिक कार्य के तहत् नाली सफाई का कार्य कराया गया। pic.twitter.com/88aFRxZpt2
और पान की डिलीवरी भी!
— DM Rampur (@DeoRampur) March 30, 2020
आवश्यक सेवाओं और राष्ट्रीय आपदा का मज़ाक न बनाएं।
किसी भी प्रकार की प्रैंक कॉल करके आप बच नहीं सकते!
अगर आप जरूरतमंदों की मदद नहीं कर सकते तो कम से कम बाधा तो न बनें! pic.twitter.com/JCgNmZkDNr
| Tweet |