सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार बनेगा राम मंदिर: स्वतंत्रदेव सिंह

Last Updated 19 Nov 2019 03:10:02 PM IST

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि राम जन्मभूमि पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला सर्वमान्य है और राम मंदिर का निर्माण उसी के अनुसार होगा, फिर भी इस मामले में कोई कोर्ट जाना चाहता है तो जा सकता है।


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह (फाइल फोटो)

सिंह सोमवार को वृंदावन पहुंचे थे। उन्होंने यहां मथुरा मार्ग स्थित श्रीपाद गोशाला में गोसेवा की और शिव मंदिर में रुद्राभिषेक किया।     

इसके बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की रुकावटें दूर हो गई हैं। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में एकमत से फैसला देकर मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर दिया है। इसलिए अब कोर्ट के निर्णय के अनुसार शांतिपूर्ण तरीके से राम मंदिर का निर्माण कराया जाएगा।’’     

भाषा
मथुरा


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment