मऊ में सिलेंडर फटने से 10 लोगों की मौत, 15 घायल

Last Updated 14 Oct 2019 09:43:38 AM IST

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के वालिदपुर में सोमवार की सुबह हुए सिलिंडर विस्फोट में दो मंजिला एक मकान ढहने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और करीब 15 लोग घायल हो गए हैं।


अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने आज यहां बताया कि अभी तक जिला अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विस्फोट में कम से कम 10 लोगों की जान चली गई।     

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मऊ जिले में सिलिंडर फटने से लोगों की जान जाने पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के उपचार की समुचित व्यवस्था करने तथा पीड़ितों को हरसंभव मदद और राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।    

मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है।    

मऊ के जिला अधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी के अनुसार, खाना पकाते समय हुए इस विस्फोट में करीब 15 लोग घायल हुए हैं जिनका इलाज चल रहा है।    

विस्फोट इतना भीषण था कि आसपास के मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। राहत और बचाव कार्य जारी है।

भाषा
मऊ


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment