मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रियंका गांधी आज रायबरेली में

Last Updated 27 Aug 2019 10:26:26 AM IST

लोकसभा चुनाव के बाद रायबरेली का सियासी पारा एक बार फिर चढ़ेगा। एक तरफ सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को रायबरेली में गैर राजनीतिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे, वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा रेलकोच कारखाने के निगमीकरण के विरोध में केंद्र सरकार को घेरेंगी।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रियंका गांधी (फाइल फोटो)

योगी इस दौरान सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे। प्रियंका गांधी रायबरेली में लालूपुर में कांग्रेस विधायक अदिति सिंह के घर जाकर उनके पिता स्वर्गीय अखिलेश सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए पहुंच चुकी हैं।

प्रियंका गांधी के कार्यालय से जारी हुए कार्यक्रम के मुताबिक, यहां आधा घंटा रुकने के बाद वे भुएमऊ गेस्ट हाउस चली जाएंगी। इसके बाद वह दोपहर 1.45 बजे आधुनिक रेलकोच कारखाना पहुंचेंगी और निगमीकरण का विरोध कर रहे कर्मचारियों के पक्ष में अपनी बात रखेंगी।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लालगंज रेल कोच फैक्ट्री से सीधे राज्य सरकार पर निशाना साधेंगी। वहां से लगभग 28 किमी की दूरी पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर राणा बेनी माधव की जयंती के बहाने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए संभावनाएं टटोलेंगे। ये दोनों नेता आज रायबरेली में एक ही समय पर होंगे।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के अनुसार, योगी आदित्यनाथ एक बजे पुलिस लाइंस में उतरेंगे। वहां से सीधे शहर में राना बेनी माधव के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। जब सीएम फीरोज गांधी ऑडिटोरियम में होंगे, उस वक्त प्रियंका का काफिला सिविल लाइंस से मामा चौराहा, लालगंज तिराहा होते हुए निकलेगा।

राना के भाव समर्पण समारोह में मुख्यमंत्री प्रदेश और केंद्र सरकार के विकास कार्यों पर बोलेंगे। कांग्रेस की एकमात्र संसदीय सीट रायबरेली को अपने पाले में करने के लिए मुख्यमंत्री की सक्रियता यहां बढ़ती दिख रही है।

आईएएनएस
लखनऊ


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment