जम्मू-कश्मीर: पुंछ में नियंत्रण रेखा पर भारत-पाकिस्तान के बीच भारी गोलीबारी

Last Updated 12 Jul 2019 10:27:33 AM IST

जम्मू और कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर शुक्रवार को भारतीय और पाकिस्तानी सैनिकों के बीच भारी गोलीबारी हुई।


प्रतिकात्मक फोटो

पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने कहा कि सुबह आठ बजे, पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारतीय सेना और कृष्णा घाटी सेक्टर में रिहायशी इलाकों पर छोटे हथियारों से गोलाबारी और गोलीबारी की।

उन्होंने कहा, "कुछ गोले रिहायशी इलाकों में भी गिरे। फिलहाल किसी के घायल होने या मरने की सूचना नहीं है। भारतीय सैनिकों ने प्रभावी रूप से जवाबी कार्रवाई की।"
 

आईएएनएस
जम्मू


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment