क्या यूपी सरकार ने अपराधियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है?: प्रियंका
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अपराध रोकने में नाकामयाब हो रही है और जिस तरह से वहां आपराधिक वरदातें बढ़ रही हैं उससे लगता है कि राज्य सरकार ने अपराधियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो) |
वाड्रा ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘पूरे उत्तर प्रदेश में अपराधी खुलेआम मनमानी करते घूम रहे हैं। एक के बाद एक अपराधिक घटनाएं हो रही हैं। मगर उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही।’’
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। इससे साबित होता है कि सरकार उनको रोकने में असफल हो रही है।
उन्होंने सवाल किया, ‘‘क्या उत्तर प्रदेश सरकार ने अपराधियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है?’’
पूरे उत्तर प्रदेश में अपराधी खुलेआम मनमानी करते घूम रहे हैं। एक के बाद एक अपराधिक घटनाएँ हो रही हैं। मगर उ.प्र. भाजपा सरकार के कान पर जूँ तक नहीं रेंग रही।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) June 29, 2019
क्या उत्तर प्रदेश सरकार ने अपराधियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है? pic.twitter.com/khYP4eZam2
| Tweet |