चुनाव बाद पहली बार रायबरेली पहुंची सोनिया गांधी, प्रियंका साथ

Last Updated 12 Jun 2019 12:54:38 PM IST

यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार बेटी प्रियंका गांधी के साथ बुधवार को फुरसतगंज हवाई अड्डे पहुंचीं।


यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी

कांग्रेस प्रवक्ता लाल आश किरण प्रताप सिंह ने बताया कि फुरसतगंज से सोनिया और प्रियंका का काफिला भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंचा।   

उन्होंने बताया कि प्रियंका गांधी बुधवार को अपने क्षेत्र के पार्टी जिलाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक करेंगी। 

सिंह ने बताया कि शाम को रायबरेली लोकसभा क्षेत्र की जनता के लिए आभार समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें करीब 2500 कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। रात्रि भोज भी होगा।

भाषा
रायबरेली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment