जीत के बाद स्मृति ईरानी ने किया ट्वीट, 'अमेठी के लिए एक नयी सुबह'

Last Updated 24 May 2019 01:21:20 PM IST

अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव जीतने के बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार सुबह यहां की जनता का आभार व्यक्त किया।


केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

स्मृति ने ट्वीट किया, "एक नयी सुबह अमेठी के लिए, एक नया संकल्प.. धन्यवाद अमेठी.. शत शत नमन।"   

उन्होंने लिखा, "आपने विकास पर विश्वास जताया, कमल का फूल खिलाया। अमेठी का आभार।"    

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश की प्रतिष्ठित अमेठी सीट पर भाजपा प्रत्याशी ईरानी ने 55120 वोटों से जीत की दर्ज की है।   

स्मृति ईरानी को 468514 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को 413394 वोट हासिल हुए हैं।

भाषा
अमेठी (उत्तर प्रदेश)


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment