फतेहपुर सीकरी से लड़ेंगे राज बब्बर

Last Updated 24 Mar 2019 02:36:03 AM IST

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख राज बब्बर फतेहपुर सीकरी से पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी होंगे।


उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख राज बब्बर (file photo)

राज बब्बर को फतेहपुर सीकरी से प्रत्याशी बनाया गया है। पहले उनके मुरादाबाद से चुनाव लड़ने की चर्चा थी। कांग्रेस ने मुरादाबाद से इमरान प्रताप गढ़िया को उम्मीदवार घोषित किया है। बब्बर 1999 और 2004 में आगरा सीट से निर्वाचित हुए थे।

आगरा की सीट 2008 में सीमांकन के बाद सुरक्षित हो गयी थी। बब्बर 2009 में फिरोजाबाद के उपचुनाव में भी विजयी हुए थे। उत्तर प्रदेश के कांग्रेस प्रवक्ता अशोक सिंह ने बताया कि राज बब्बर फतेहपुर सीकरी से पहले चुनाव लड़ चुके हैं और वह इस सीट को भलीभांति समझते हैं।

बब्बर 2009 के लोकसभा चुनाव में बसपा की सीमा उपाध्याय से 9936 मतों से हार गए थे। उधर, पार्टी सूत्रों ने बताया कि बब्बर मुरादाबाद सीट को लेकर सहज नहीं थे। इस सीट से भाजपा ने वर्तमान सांसद कुंवर सव्रेश कुमार को प्रत्याशी बनाया है।

कुमार ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट से पांच बार विधायक भी रहे हैं। लोकसभा चुनावों के लिए जारी प्रत्याशियों की सातवीं सूची में उत्तर प्रदेश की 9 लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं।

भाषा
लखनऊ


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment