उ.प्र. को मिली सवा लाख करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं की सौगात

Last Updated 08 Mar 2019 12:13:57 AM IST

केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथसिंह और उनके मंत्रिमण्डलीय सहयोगी नितिन गडकरी ने गुरुवार को सवा लाख करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।


राजनाथसिंह और केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा के आगामी चुनाव से पहले 1.25 लाख करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इनमें एक लाख 10 हजार 154 करोड़ रुपये से ज्यादा की 80 सड़क परियोजनाएं भी शामिल हैं।     

गृह मंत्री ने इस मौके पर कहा, ‘‘आज इस ऐतिहासिक दिन पर लखनऊ पूरे उत्तर प्रदेश के लिये ‘लक-नाऊ‘ बन गया है। दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी चाहते थे कि लखनऊ एक विस्तरीय शहर बने। आज जो भी किया जा रहा है, वह उनके सपनों को पूरा करेगा।’’        

उन्होंने कहा, ‘‘वाजपेयी चाहते थे कि लखनऊ एक अतुल्य, खुशहाल और बेमिसाल शहर बने। वह उनकी पुण्य आत्मा को विास दिलाना चाहते हैं कि लखनऊ के लोग उनके सपनों को जरूर पूरा करेंगे। यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।’’    

गृह मंत्री ने केन्द्रीय भूतल परिवहन एवं जहाजरानी मंत्री गडकरी से आग्रह किया कि वह गुजरात की तरह गोमती में सी-प्लेन सेवा और फ्लाइंग बस सेवा शुरू करें। इस पर गडकरी ने सहमति जतायी।    

गडकरी ने पूर्ववर्ती सरकारों पर आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘पिछली सरकार के जमाने में भूमि अधिग्रहण को लेकर दिक्कतें होती थीं। पहले पता नहीं चलता था कि सड़क में गड्ढे हैं, या गड्ढे में सड़क।’’    



उन्होंने कहा कि परियोजनाओं का लोकार्पण करना बहुत संतोष देता है। इन परियोजनाओं का श्रेय उन मतदाताओं को जाता है, जिन्होंने वर्ष 2014 में भाजपा को चुना था।    

गडकरी ने कहा कि पिछले साढे चार साल के दौरान उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय राजमागरें की लम्बाई दोगुना बढ गयी है। उन्होंने कहा कि विमान सेवाओं की तरह देश के जलमागरें के लिये भी यातायात नियंत्रण प्रणाली लागू की जाएगी।    

गडकरी ने कहा कि गंगा की सफाई का 30 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।

भाषा
लखनऊ


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment