मध्य प्रदेश, उत्तराखंड में भी मिलकर आम चुनाव लड़ेंगे SP-BSP

Last Updated 25 Feb 2019 04:42:16 PM IST

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन करने वाली सपा और बसपा ने मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में भी साथ मिलकर आम चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इसके तहत सीटों का बंटवारा भी हो गया है।


सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा मुखिया मायावती (फाइल फोटो)

बसपा मुखिया मायावती और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को यहां संयुक्त बयान में कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में सपा बालाघाट, टीकमगढ और खजुराहो सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि बाकी सभी 26 लोकसभा सीटों पर बसपा के प्रत्याशी मैदान में होंगे।   

इसके अलावा, उत्तराखंड में सपा गढवाल (पौड़ी) लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी जबकि बाकी चार सीटों पर बसपा मैदान में उतरेगी।  

मालूम हो कि सपा और बसपा ने उत्तर प्रदेश में साथ मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इसके तहत 80 लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में बसपा 38 और सपा 37 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। तीन सीटें राष्ट्रीय लोक दल को दी गई हैं, जबकि 2 सीटें कांग्रेस के लिए छोड़ी गई हैं।

भाषा
लखनऊ


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment